दमोह: राशन विक्रेता 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के सहकारी समिति कर्मचारी एवं राशन वितरण विक्रेता 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद और तालाबंद हड़ताल पर रहेंगे। सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी है। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन का निर्णय लिया गया।