मेजा: गरेथा गांव निवासी संदीप सोनी की मौत की गुत्थी सुलझी, दोस्त ने शराब पिलाने के बाद गला घोंटा, आरोपी को भेजा गया जेल
Meja, Allahabad | Sep 22, 2024 गरेथा निवासी संदीप सोनी का शव धरावनारा के खेत में पाया गया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि संदीप और धरावनारा निवासी हंसराज सिंह के बीच दोस्ती थी। हंसराज ने जमीन के एवज में संदीप से रुपया लिया था। जमीन न देना पड़े इसको लेकर हंसराज ने संदीप को मटन और शराब की पार्टी दिया। उसके बाद धान के खेत में संदीप की गला घोंट कर हत्या कर दिया और उसे एक्सीडेंट बता दिया था