करछना: करछना कस्बा से एक जालसाज युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए ₹35 हजार, मुक्तभोगी ने पुलिस से की शिकायत
मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब करछना क्षेत्र के अकोढा़ गांव निवासी मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद गुलाम पैसा निकालने के लिए एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचा था। उसी दरमियान पीछे कतार में खड़ा एक जालसाज युवक पैसा जल्दी जरूर है,की बात कह कर अपना कार्ड लगा दिया। पहले पैसा निकाल रहे युवक का एटीएम कार्ड बदलकर वहां से चला गया। साहिल के खाते से 35 हजार रुपए उड़ा दिया।