करछना: कुशगढ गांव के सामने अनियंत्रित डंफर पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के कुशगढ़ गांव के सामने कोहडा़र वाया रामपुर मार्ग पर रविवार रात 1 बजे के करीब मार्ग में बने डिवाइडर पर चढ़ने से तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंफर चालक भटौती गांव निवासी अमर चंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मृतक के घर वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया।