करछना: नैनी का दशहरा मेला धूमधाम से संपन्न, लोगों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक इंतजाम
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी क्षेत्र में बीते कल रविवार की देर रात दशहरा मेले का आयोजन किया गया,इस दौरान नैनी क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया गया,जिसमें आकर्षक चौकिया लगाई गई थी,मेले में आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए, तथा मेले युवाओं ने जमकर धमाल मचाया है, इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा धूमधाम के साथ मेला संपन्न हुआ है।