करछना: करमा बाजार में आयोजित दशहरा मेले में पुलिस कार्यशैली से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने चौकी का किया घेराव
घूरपुर क्षेत्र के करमा बाजार में रविवार को शासन की अनुमति पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में प्रयागराज के साथ दूसरे जिले के व्यापारी पहुंचे थे। आरोप है कि रात्रि 2:00 बजे के करीब कर्म चौकी के कुछ सिपाही मेले में पहुंचकर व्यापारियों के साथ अभद्रता की और मारा पीटा। नाराज लोगों ने सोमवार शाम 5 बजे करीब करमा चौकी का घेराव करते हुए हंगामा किया।