करछना: बेंदौं रवनिका गांव के सामने घर से नाराज होकर निकली किशोरी का गांव के बाहर चेकडैम के पानी में उतराता मिला शव
औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेंदौं रवनिका का गांव के सामने रविवार दोपहर 1 बजे के करीब एक किशोरी का चेकडैम के पानी में उतराया हुआ शव देखा गया। जिसकी पहचान गांव के ही दिनेश पटेल की पुत्री महिमा के रूप में हुआ। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम को वह नाराज होकर घर से निकली थी। रविवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोपहर में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।