हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,हम बदलेंगे युग बदलेगा: डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद
बड़वानी 02 जून 2026/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी एवं विश्व गायत्री परिवार बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल नशामुक्ति रैली निकाल कर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ एवं सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डॉ .सुमेरसिंह सोलंकी राज्य सभा सांसद के द्वारा गायत्री परिवार का झण्डा रोहण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ.सोलंकी ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों विद्यार्थियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज से नशे को दूर करने की सख्त आवश्यकता है। नशे की लत ने समाज को खोखला कर दिया है । नशे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है । इसलिए हम सबको मिलकर नशा रूपी इस राक्षस को भारत की भूमि से दूर भगाना है । अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने कहा कि नशे से जुड़े प्रत्येक व्यवसाय को बंद करके नशे के आदि व्यक्तियों को सुधार कर उन्हें, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। यदि हमारे प्रयासों से हम समाज के व्यक्तियों को नशे की बुरी आदतों से दूर करेंगे, तो निश्चित ही हमारा देश निकट भविष्य में नशा मुक्त भारत कहलाएगा । नशा मुक्त भारत ही एक सशक्त भारत का उदाहरण बनेगा । जिसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है, और नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से हर जन को जागरूक करके नशा मुक्त भारत बनाना है ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राज्य सभा सांसद ने नशामुक्त भारत की शपथ दिलवाई । कार्यक्रम अधिकारी डॉ .रणजीतसिंह मेवाडे ने कहा कि नशा नर्क का द्वार हे जो भारत के युवाओं के लिए घातक हे। हमे हर परिस्थिति से लड़कर नाश मुक्त भारत बनाना है । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा एक विशाल नशा मुक्ति अभियान की रैली का आयोजन किया गया । राज्यसभा सांसद ने हरी झंडी दिखाकर विशाल नशा मुक्ति रैली को रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.चक्रेश पहाड़िया, सामाजिक न्याय विभाग से श्री रौनक सोलंकी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीतसिंह मेवाडे एवं डॉ.रंजना चौहान एवं गायत्री परिवार के सभी गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 280 लोगों ने रैली में भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। रैली का आयोजन गायत्री मंदिर प्रांगण से लेकर झंडा चौक, रणजीत चौक,भवानी मंदिर भवति नाका, पाटी नाका,चंचल चौराहा,एवं बड़वानी नगर के मुख्य चौराहे पर किया गया।
Barwani, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026