न्याय उत्सव 2026 - विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई
.................
समापन पर प्रधान न्यायाधीश श्री महेन्द्र जैन ने बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाई
बड़वानी 20 नवंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री कपिल वर्मा द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह (14 से 20 नवंबर) की कड़ी में 20 नवंबर 26 को न्यायालय परिसर बडवानी में विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजना पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें योजनाओं से संबंधी फ्लैक्स लगाए गए तथा स्कूलों में अभियान के दौरान आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में तैयार किये गये ड्राइंग भी लगाए गए प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष न्यायाधीश श्री लीलाधर सॉलकी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल वर्मा एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहनलाल पाटीदार के द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण एवं समस्त अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जन को न्याय सब के लिए के संदेश के साथ निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में समापन के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया गया। बाईक रैली में नालसा 15100, बाल विवाह मुक्त भारत, पॉक्सों एक्ट के होर्डिंग्स के साथ रैली निकली। रैली में जिला अधिवक्ता संघ बड़वानी के अध्यक्ष श्री सोहनलाल पाटीदार, सचिव श्री नुरूज्जमा शेख सचिव सहित वरिष्ठ एवं युवा अभिभाषकगण के प्रयास सराहनीय रहे। बाईक रैली में जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री रॉबिन दयाल अधिवक्तागण, जिला न्यायालय के कर्मचारीगण, लायंस क्लब बड़वानी एव अन्य सामाजिक संगठन सम्मिलित रहे सम्मिलित रहे। बाईक रैली कोर्ट से ओलंपिक चौराहे से शहर के मुख्य होते हुए से कोर्ट परिसर में पूरी हुई।