राहतगढ़: राहतगढ़ के जनपद सभागार में अल्पविराम परिचय कार्यशाला हुई संपन्न, लोगों ने जाना स्वयं में आनंद
लोगों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके दैनंदिनी कार्यों में सकारात्मक भाव बढ़ाने की दृष्टि से राज्य आनंद संस्थान के तत्वाधान में प्रदेश में चल रहे एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत राहतगढ़ के सभागार में किया गया। जिसमे विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।