राहतगढ़: केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ग्राम मीरखेड़ी में कलश यात्रा निकाली गई, जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए
केन -बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत राहतगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मीरखेड़ी में रविवार दोपहर 2:00 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपू शामिल हुए। कलश यात्रा का गांव में भ्रमण किया गया। इस दौरान हीरा सिंह राजपूत ने केन बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी ग्रामीणों को दी।