राहतगढ़: मीरखेड़ी हायर सेकेंडरी और कठोंदा हाई स्कूल में आकाश सिंह राजपूत ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया, साइकिल भी वितरित की
मंगलवार शाम 4:00 बजे मंत्री कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक श्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत ने हायर सेकेंडरी स्कूल मीरखेड़ी तथा हाई स्कूल कठोंदा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने की बड़ी सौगात दी। छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल योजना के तहत साइकिल है वितरित भी की।