राहतगढ़: पीएम श्री मसुरहाई स्कूल में मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं
सागर जिले के पीएम श्री विद्यालय म सुरहाई में शुक्रवार दोपहर 3:00 साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत शामिल हुए, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर छात्र-छात्राओं से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।