राहतगढ़: ग्राम टेहरा टेहरी और विचपुरी के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में आकाश सिंह राजपूत ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत द्वारा शासकीय स्कूलों तथा सरस्वती शिशु मंदिरों को आधुनिक शिक्षा एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ने के लिए लगातार स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जा रहा है।जिसके तहत बुधवार शाम 4 बजे टेहरा टेहरी शासकीय हाई स्कूल तथा ग्राम विचपुरी की शासकीय हाई स्कूल मे शुभारंभ किया।