राहतगढ़: तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार ने जलप्रपाय व्यवस्था का निरीक्षण किया
तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार द्वारा गुरुवार दोपहर 3:00 नगर की जलप्रदाय व्यवस्था पुराने इंटेकवेल नये इंटेकवेल और सड़कों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और समय पर पेयजल उपलब्ध हो। इस दौरान उपयंत्री सनी जैन राजस्व निरीक्षक महेश कुमार गौरसहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।