हल्द्वानी के हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और मारपीट की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पर्वतीय उत्थान मंच के पास पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के निर्देशों के बावजूद अराजकता जारी रही। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। नैनीताल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Haldwani #Hiranagar #NainitalPolice #UttarakhandPolice #PoliceAction #CrimeNews #PublicSafety #LawAndOrder #Arrested #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #HaldwaniExpressNews