हल्द्वानी में बुधवार को यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करते हुए सरकार से बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी नए कानून को लागू करने से पहले सभी वर्गों की चिंताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने समान शिक्षा और समान अधिकार की भावना को बनाए रखने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
#Haldwani #UttarakhandNews #UGCLaw #UGCAct #EducationPolicy #EducationNews #Protest #GoldCommunity #PublicProtest #HaldwaniNews #Uttarakhand #BreakingNews #HaldwaniExpressNews