ऊधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिगों को लाकर कथित अनैतिक गतिविधियां कराए जाने की शिकायत पर पुलिस और AHTU टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद टीम ने अपना होटल समेत आसपास के होटल और प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अपना होटल में कुछ अनियमितताएं मिलने पर संचालक से पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल के CCTV रिकॉर्डिंग, एंट्री-एग्जिट रजिस्टर और अन्य आवश्यक अभिलेख कब्जे में लिए हैं। होटल संचालक को पूछताछ के लिए लाया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UttarakhandNews #UdhamSinghNagar #TransitCamp #AHTU #PoliceAction #HotelChecking #ChildSafety #PoliceInvestigation #BreakingNews #CrimeNews #HaldwaniExpressNews