*एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति एवं मद्यनिषेध को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान*
*भागलपुर, दिनांक: 06 नवंबर 2026* नशामुक्त समाज के निर्माण एवं मद्यनिषेध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को भागलपुर जिले में एलईडी वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से नाथनगर, खलीफाबाग चौक एवं स्टेशन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजनों को जागरूक किया गया। एलईडी स्क्रीन के जरिए नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्ति के महत्व से संबंधित संदेशों का प्रसारण किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, मद्यनिषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
40 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 7, 2026