*पायलट के रूप में चयनित होने पर जिलाधिकारी ने वंशिका विराज को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत*
*दिनांक 07 नवम्बर 2026:-* भागलपुर जिले के लिए यह गर्व एवं हर्ष का विषय है कि जिले की प्रतिभाशाली युवा वंशिका विराज, निवासी कटहलबाड़ी, खंजरपुर का पायलट के रूप में चयन हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ने वंशिका विराज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वंशिका विराज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता अवश्य मिलती है।जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि जिले की बेटियों की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए गर्व की बात हैं। इससे अन्य युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने तथा शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
3 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 7, 2026