Public App Logo
Profile Picture

HR Haryana News

@hrharyananews
195Followers
0Following
गाड़ी चलाने वाले हो जाये,, सावधान, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
जठालाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 48 घंटे में गोगामाडी के दान पात्र से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह वार्ड नंबर दो जगाधरी में सेंट थॉमस स्कूल के पास की सड़क और सिविल अस्पताल की सड़क जिसमें ठेकेदार द्वारा अधूरा काम छोड़ दिया गया और यहां पर बच्चों का स्कूल है दिल्ली यहां पर 2000 बच्चे स्कूल में आते हैं और मोड पर कोई भी रिपेयर नहीं की गई सड़क की कोई एक्सटेंशन नहीं की जाती फिर कब्जे हो जाते हैं और उसके बाद सरकार उनको तोड़ने आ जाती है पूरी मेडिकल हॉल के सामने सड़क के पास बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं जो की एक दो महीने से नहीं उठे हैं
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर करनाल कांग्रेस ने अर्पित के श्रद्धा सुमन <nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=Karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/>
छछरौली  क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में 34 वर्षीय संजीव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई है। करंट लगने के बाद उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार पिछले काफी समय से बिजली विभाग में ठेकेदार के पास बिजली का काम करता था और लाइन को ठीक करते समय उसे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। संजीव कुमार गांव इस्माइलपुर का रहने वाला था और उसके पास 2 बेटियां थीं।
आदर्श पाल सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ये <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> वीडियो चंडीगढ़ में नशे में धुत महिला का है जिसमें उसने नशे की हालत में थार गाड़ी से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और जम कर हंगामा किया , इस  मामले में 2 लोगों के घायल होने की खबर है
जठलाना में हुई तीन चोरियांरियों की सीसीटीवी आई सामने, जिसे देखकर लोग हो रहे हैं हैरान
हमारे चैनल की तरफ से रमन त्यागी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई
करनाल नगर निगम के सफाई कर्मचारी फिर हड़ताल पर! 🧹
दो महीने की बकाया सैलरी जारी करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन। यूनियन ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी।
यमुनानगर में OBC हक हुंकार अभियान के तहत प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
---

*इंद्री की बेटी ने किया कमाल: 25वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, खंड शिक्षा अधिकारी ने 2100 रुपये और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित*

*इंद्री (करनाल), 1 अक्टूबर 2026*

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में इंद्री खंड ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंद्री की छात्रा ने कराटे में प्रदेश स्तर पर परचम लहराया है। इसी उपलब्धि के सम्मान में आज विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

*अलिशा को मिला सम्मान:*
विद्यालय की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा *अलिशा पुत्री* ने हाल ही में संपन्न हुई *25वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप* में शानदार प्रदर्शन करते हुए *स्वर्ण पदक (Gold Medal)* अपने नाम किया। अलिशा की इस ऐतिहासिक जीत पर आज *खंड शिक्षा अधिकारी, इंद्री* द्वारा उन्हें 2100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अलिशा ने साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।

*4 और बेटियों को मिली अग्रिम बधाई:*
समारोह में विद्यालय की चार अन्य होनहार छात्राओं *कल्पना, गायत्री, वंदना और अन्वी (कक्षा 6वीं से 8वीं)* को भी सम्मानित किया गया। इन चारों छात्राओं का चयन 4 अक्टूबर 2026 को अंबाला में आयोजित होने वाली *राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता* के लिए हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी ने चारों को मंच से अग्रिम बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*अधिकारियों के प्रेरक संबोधन:*
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, "पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन के लिए बेहद जरूरी है। विद्यार्थी खेल के माध्यम से भी अपना करियर और भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। सरकार भी खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है।"

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक *डी.पी.ई. श्री अशोक कुमार* ने छात्राओं को खेल मंत्र देते हुए कहा कि खिलाड़ी को मैदान में हमेशा तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए - *Active, Alert और Aware* रहना। आत्मविश्वास के साथ अपना 100% देने वाला खिलाड़ी कभी हारता नहीं है 

श्री धर्मेंद्र एबीआरसी ने भी कहा विद्यार्थियों के लिए अनुशासन एक जुटता और मेहनत से बढ़ कर कुछ नहीं है

कार्यक्रम में उपस्थित *श्री सुरेश जी और श्री सुरेंद्र जी* ने भी छात्राओं को मंच के माध्यम से प्रेरित किया और कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।

*ये रहे उपस्थित:*
इस गौरवमय क्षण के साक्षी विद्यालय के समस्त शिक्षकगण बने। जिनमें प्रमुख रूप से *श्री ब्रिज जी, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती महक, श्री पंकज कुमार, श्री राजेश कुमार, श्रीमती दीपा, श्रीमती समिता, श्रीमती नवजोत, श्री दुष्यंत सहित पूरा स्टाफ* उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
गांव जठलाना में एक ही रात में हुई तीन चोरियां, तीनों चोरियों में मंदिरों को बनाया गया निशाना
25 साल के युवक ने लगाई नहर में छलांग
इंद्री / कुंजपुरा (इंद्री), करनाल में :- प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार जनता को दरकिनार चल रही है। क्योंकि यह सरकार जनता का दिल जीत कर नहीं, इंतजाम और जुगाड़ से बनी है।
कुंजपुरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पूर्व विधायक राकेश कम्बोज जी को बधाई और नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामबीर कंबोज जी को शुभकामनाएं।
साथ करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा जी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार जी, पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता जी, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैध जी, शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल जी समेत युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारी, स्थानीय नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कम्बोज धर्मशाला कुरुक्षेत्र में गौ सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कम्बोज का भव्य स्वागत, समाज की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा 

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर (विशेष संवाददाता ) हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री रामचंद्र कम्बोज जी का कुरुक्षेत्र जिला प्रवास के दौरान कम्बोज धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में समाज के लोगों ने भरपूर प्यार, स्नेह और सम्मान के साथ स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र प्रवास के दौरान श्री रामचंद्र कम्बोज जब कम्बोज धर्मशाला पहुंचे तो समाज के परिवारजनों, बुजुर्गों और युवा साथियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे धर्मशाला परिसर में एक पारिवारिक और आत्मीय माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान श्री रामचंद्र कम्बोज ने समाज के सभी सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि "सर्व समाज को साथ लेकर चलना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जब पूरा समाज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है, तभी सही मायने में विकास होता है।" उन्होंने गौ सेवा और सामाजिक एकता को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए सभी से समाज हित में मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाज के भविष्य, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और धर्मशालाओं के विकास को लेकर सभी साथियों के साथ बैठकर विस्तार से सार्थक बातचीत हुई।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा कम्बोज सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमेर चन्द कम्बोज लबकरी, प्रदेश महासचिव श्री राकेश कुमार कम्बोज, देवी भूषण गढ़ पुर खालसा कम्बोज, सहित कुरुक्षेत्र जिले के कई गणमान्य सदस्य, बुजुर्ग और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में समाज की ओर से चेयरमैन श्री रामचंद्र कम्बोज जी का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें इसी तरह समाज का मार्गदर्शन करते रहने के लिए धन्यवाद दिया गया।
रादौर मेले में लोगों ने लिया नजारा, किसी ने लिया दंगल का लुफ़्त,तो कही लोग भालू को देखते हुए नजर आए
गांव जठलाना में होने जा रहा है रामलीला का शुभारंभ
दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने खराब सड़क की Video बना रहे एक युवक को थप्पड़ मारा ,, सोशल वीडियो पर हुआ वीडियो वायरल
लाड़वा के छलोंदी गांव निवासी सागर को लाड़वा थाना की पुलिस ने दूसरे के बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार 

आरोपी सागर ने धोखे से पीड़ित का बैंक खाता खुलवाकर और मोबाइल नंबर लिंक कर उसका गलत इस्तेमाल किया था
*अत्यंत जरूरी सूचना* सभी किसान व आढ़तियां भाई ध्यान दें जिस भी किसान भाई की जीरी अनाज मंडी अंबाला शहर में आज से पहले मंडी में आ चुकी है और उसका पोर्टल में चलने के कारण गेट पास नहीं हो पाया था उसके लिए कल एक स्पेशल टीम वेरिफिकेशन उपरांत मंडी में आई हुई आढ़ती के एच रजिस्टर में लिखी हुई हर एक देरी की पूर्ण वेरिफिकेशन के बाद गेट पास जारी किया जाएगा इसके लिए किसान भाई अपना मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पंजीकरण प्रिंट और आधार कार्ड की कॉपी अपने पास अवश्य रखें क्योंकि जांच टीम आपसे आधार कार्ड और मेरी फसल मेरा बुरा पंजीकरण का प्रिंटआउट प्राप्त करने के उपरांत ही गेट पास जारी करेंगे किसी भी प्रकार की सुविधा से बचने के लिए कृपया संबंधित कागजात अपने पास जरूर रखें ।
*आदेश सचिव मार्केट कमेटी अंबाला शहर*
गली के बीचो-बीच समरसेबल बोर,, ग्रामीणों ने उठाए सवाल,, रास्ता बाधित होने के आरोप,, पंचायत की राशि से निजी लाभ शिकायत,, डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची
वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
यामुनानगर जाते हुए रास्ते में सभी साथियों ने दीपेंद्र सिंह हुड़ा जी से मुलाक़ात की और रादौर पहुँचने उनका स्वागत किया
वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन