बडोनी: दतिया तहसीलदार पर नामान्तरण के लिए पठ्ठापुरा निवासी युवक से ₹50,000 मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
Badoni, Datia | Mar 21, 2025 दतिया तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। तहसीलदार ब्रजमोहन आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर कलेक्टर ने SDM को जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार की शाम 06 बजे मामले में शिकायतकर्ता राजू यादव ने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 28 पट्ठापुरा के निवासी हैं।