बडोनी: ग्राम गरेरा में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Badoni, Datia | Mar 16, 2025 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गरेरा में खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जिगना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल पर शव का पीएम किया गया। रविवार की दोपहर 01 बजे जिगना पुलिस ने बताया की मृतक किसान प्रकाश पुत्र दयाराम पाल जोकि अपने खेत पर किसानी का काम कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।