बडोनी: ग्राम दुर्गापुर में फाग महोत्सव का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
Badoni, Datia | Mar 17, 2025 ग्राम दुर्गापुर में होली के त्यौहार को लेकर फाग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। वहीं सोमवार की शाम 05 बजे ग्रामीणों ने बताया गया की यह आयोजन नारायम दास श्रीवास्तव व पी डी श्रीवास्तव की स्मृति में हुआ है जिसमें फाग गायको के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार फागें गाई गई और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।