बडोनी: जिगना पुलिस ने थाने के सामने से अवैध शराब की तस्करी करते हुए सफारी कार से 50 पेटी बियर जब्त की, मामला दर्ज
Badoni, Datia | Mar 19, 2025 जिगना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि में थाने के सामने से वाहन चेकिंग के दौरान एक सफारी कार क्रमांक नंबर यूपी-93 बीसी-7617 को पकड़ा है। बुधवार की सुबह 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।लेकिन पुलिस फोर्स ने पीछा कर कार को रोका। चैक करने पर कार से 50 पेटी बीयर की मिली।