लखीसराय: जिला मुख्यालय में पत्रकारों से बोले, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन प्राथमिकता
लखीसराय:जिले में नए डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार के आगमन के साथ ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वे जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां वरीय पदाधिकारियों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया डीएम कार्यालय कक्ष में सोमवार दोपहर 1:55 पर उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की।