*भास्कर महोत्सव 2026 के तहत नमामि गंगे घाट, सुल्तानगंज में छठ गीतों एवं लोक प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या*
*दिनांक 16 नवम्बर 2026:-* कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आयोजित भास्कर महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज नमामि गंगे घाट, सुल्तानगंज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छठ महापर्व की समृद्ध लोक परंपराओं, लोक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा जनमानस को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कलाकारों, साहित्यकारों एवं संस्कृति प्रेमियों उपस्थिति थे।
उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने छठ पूजा से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। छठ के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, समूह लोकनृत्य एवं समूह लोकगायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक सरोकारों एवं लोक आस्था को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। विशेष रूप से छठ पूजा पर आधारित लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर किया और घाट परिसर में उत्सव एवं उल्लास का वातावरण निर्मित किया।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को स्थानीय लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। भास्कर महोत्सव के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व की सांस्कृतिक महत्ता, लोक परंपराओं एवं गंगा नदी के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक एकजुटता को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सांस्कृतिक वातावरण में हुआ। स्थानीय लोगों एवं दर्शकों की सहभागिता ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar