पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली रवाना, राजनेताओं से भी करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए हैं, हालांकि खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे।