पटना ग्रामीण: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नए साल से पहले मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई
राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। छापेमारी के दौरान महंगे ब्रांड की शराब की खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर सहित नकली शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये की सामग्री बरामद की गई है। हालांकि सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए। वहीं जांच में सामने आया है।