पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद
गर्दनीबाग थाना पुलिस को 20 दिसंबर को यह सूचना मिली थी कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा अपने आवास पर मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है।इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम 4:21 पर मामले की जानकारी सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अनु कुमारी ने दी है।