पटना ग्रामीण: दबंगई दिखाने के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविवार शाम 4:48 पर इस बात की जानकारी दी है कि टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना दबदबा बनाए रखने के लिए मनेर थाना क्षेत्र में फायरिंग की थी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।