पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब से भरे 8 बैग बरामद, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा ट्रेन से अवैध शराब उतार कर मोटरसाइकिल से ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से आठ बाग में बंद 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किए गए।