जनसुनवाई में एसपी धर्मराज मीना का संवेदनशील अंदाज, बच्चे से दोस्ती कर सुनी समस्या
मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ संवेदनशीलता का परिचय दिया। एसपी ने एक बच्चे से सहज अंदाज में दोस्ती कर उसकी समस्या सुनी और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंचे एक बुजुर्ग की समस्या सुनने के दौरान एसपी धर्मराज मीना ने उन्हें अपने पास बैठाया और पानी पिलाकर उनकी बात सुनी। उन्होंने बुजुर्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी दौरान एसपी को जानकारी मिली कि एक दिव्यांग महिला उनसे मिलने के लिए आई है। इस पर एसपी स्वयं कार्यालय से बाहर आए और महिला से उसकी समस्या जानी। उन्होंने महिला की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी का यह व्यवहार पुलिस और आमजन के बीच संवेदनशील एवं मानवीय संवाद का उदाहरण बना। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#मुरैना #morena #पुलिस