हुज़ूर: भोपाल के जनता क्वार्टरों में मकान तोड़ने की कार्रवाई टली, 5 महिलाओं की जहरीला पदार्थ लेने से इमरजेंसी
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2026 भोपाल के ऐशबाग इलाके के जनता क्वार्टर हाउसिंग बोर्ड के अधीन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कल नहीं होगी। गुरुवार रात पांच महिलाओं द्वारा जहरीला पदार्थ लेने के मामले के बाद प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि पुलिस बल की मांग आने पर मदद दी जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।