सारठ: सारठ में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, राज्य की दुर्दशा देख राज्यपाल पद छोड़ जनता की सेवा में लगे
झारखंड की दुर्दशा देख नहीं रहा गया तो राज्यपाल का पद छोड़ जनता की सेवा में लग गया। उक्त बातें पूर्व CM रघुवर दास ने मंगलवार शाम 5 बजे सारठ चौक पर पत्रकारों से कही। वहीं हेमंत सरकार पर निशाना साधते कहा- राज्य में लूटतंत्र का सिंडिकेट है, कानून व्यवस्था चौपट है और गम्हरिया की घटना से देश-दुनिया में झारखंड शर्मसार हुआ है। हेमंत सोरेन को त्यागपत्र दे देना चाहिए।