जतारा: विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- पत्रकारों की सुरक्षा से मजबूत होगा लोकतंत्र
प्रदेश में पत्रकारों पर कथित हमलों, धमकियों और उत्पीड़न की घटनाओं का हवाला देते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग की गई है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।