विदिशा नगर: मुस्लिम समाज कलेक्ट्रेट पहुंचा, यूसीसी विधेयक के विरोध में राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
विदिशा में यूसीसी विधेयक 2026 के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों और महिलाओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने विधेयक को वर्तमान स्वरूप में वापस लेने या रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत से जुड़े प्रावधानों पर आपत्ति जताई गई।