ई-केवायसी पूरी होते ही हितग्राही को मिला 5 किलो राशन
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित शिविरों में अनेक हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है। ग्यारसपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शिविर में हितग्राही श्रीमती श्याम बाई, पति श्री गया प्रसाद साहू की ई-केवायसी की प्रक्रिया मौके पर ही पूर्ण कराई गई। ई-केवायसी पूर्ण होने के बाद उन्हें तत्काल 5 किलोग्राम राशन भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर ही समस्या का समाधान होने और राशन प्राप्त होने से हितग्राही श्याम बाई ने प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। #Vidisha #JansamparkMP