जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का संभागायुक्त ने लिया जायजा
..
भोपाल संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने आज विदिशा जिले के प्रवास के दौरान जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से संवाद कर विभागीय योजनाओं, प्रगति तथा निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त श्री शर्मा ने शाखावार संचालित योजनाओं की स्थिति, हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित कार्यों एवं प्रचलित योजनाओं की प्रगति से संभागायुक्त को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की टास्क मैनेजर श्रीमती कीर्ति चौहान ने रसोईयों की शीडिग (ई केवायसी) के संबंध में संभागायुक्त ने कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी कक्षाओं में लेबलिंग पाई जाने के नवाचारों की सराहना की निरीक्षण अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. सनोडिया सहित जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। #Vidisha #JansamparkMP
9 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026