लखीसराय: सदर अस्पताल का डीटीओ पंकज मुकुल मनी ने किया निरीक्षण
लखीसराय। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा, साफ-सफाई,दवा वितरण, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का औचक निरीक्षण के लिए छह अधिकारियों को जांच अधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया।इसी कड़ी में सोमवार के पूर्वाह्न 11:15 पर डीटीओ निरीक्षण करने सदर अस्पताल पहुंचे।