बंजरिया: सुंदरपुर गांव जाने वाली सड़क का हुआ मरम्मत, चार पहिया वाहनों का परिचालन शुरू, ग्रामीणों में हर्ष
सुंदरपुर गांव जाने वाली सड़क का हुआ मरम्मत,चार पहिया वाहनों का परिचालन हुआ शुरू,ग्रामीणों में हर्ष। जानकारी देते हुए मुखिया अरशद अंसारी ने बताया कि बीडीओ के निर्देश पर सड़क की मरम्मत कराई गई है। जिससे गांव अब मुख्यालय से जुड़ गया है। पिछले महीने मस्जिद के पास सड़क बारिश से कट कर सिकरहना नदी में बह गई थी। जिससे आवागमन चार पहिया वाहनों का बिल्कुल बंद हो गया था।