चित्तौड़गढ़: किला रोड पर मिले अज्ञात युवक की मौत के चौथे दिन हुई शिनाख्त, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण आएंगे सामने
किला रोड पर पड़े मिले अज्ञात युवक की अस्पताल में मौत के बाद आज उसकी शिनाख्त हो गई। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस अब उसकी मौत के कारणों की तलाश कर रही है। सहायक पुलिस उप निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि 8 जुलाई को किला रोड पर लगभग 30 साल का अज्ञात युवक पडा मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पा पाई।