चित्तौड़गढ़: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले फाउंडेशन के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सोपा है। फाउंडेशन के पदाधिकारी ने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग रखी है। साथ ही ज्ञापन में बताया गया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून ऐसा बने कि देश के हर वर्ग हर समूह हर जाति वर्ग के लिए यह जनसंख्या नियंत्रण कानून समान हो।