राजपुर: बुढ़ाबगीचा में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ का बयान आया सामने
जनपद पंचायत राजपुर के सीईओ संजय दुबे ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य उसी स्थान पर कराया जा रहा है, जिसे संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारियों द्वारा निर्धारित किया गया है। उनके मुताबिक सभी आवश्यक प्रक्रिया के बाद ही निर्माण शुरू किया गया है।