कासगंज: बरौदा गांव के ग्रामीणों ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर धमकाने का लगाया आरोप, SP से की शिकायत
सोरों में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर खड़े यह ग्रामीण बरौदा गांव के रहने वाले है। पीड़ितों का आरोप है कि 10 जुलाई को उनके भतीजे की गांव में हत्या करदी गई थी। हत्या का मामला 11 आरोपियों पर दर्ज कराया गया था। 4 आरोपी जेल जा चुके है,और बाकी आरोपी उन्हे केस बापिस लेने के लिए धमका रहे है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक से की है।