कासगंज: शांतापुरी कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतापुरी कॉलोनी के रहने वाले योगेश उपाध्याय पुत्र रामसेवक उपाध्याय ने बताया कि उनके मौहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके उसके ससुर और मोहल्ले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। व्यक्ति का आरोप है कि उसके परिवार पर मुकदमे का फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा। जिसको लेकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी।