कासगंज: कासगंज शहर में 10 लाख की अतिरिक्त दहेज़ की मांग पूरी ना होने पर लड़का पक्ष शादी के दिन घर पर ताला डालकर हुआ फरार
कासगंज में 10 लाख के अतिरिक्त दहेज़ की मांग पुरी ना होने पर लड़का पक्ष शादी के दिन घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। दुल्हल पक्ष को बिना शादी किए हुए बापस बरेली लौटना पड़ा। वहीं लड़की के पिता ने लड़का गौरव गुप्ता सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। वहीं शादी टूटने के बाद से लड़की और उसके पिता की हालत बिगड़ गई,जिन्हे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,