कासगंज: कोतवाली सोरों के निकट ट्रक और केंटर में हुई टक्कर,हादसे में दोनो वाहन हुए क्षत्रिग्रस्त
कोतवाली सोरों के निकट देर रात एक ट्रक और केंटर में भीषण टक्कर हो गई। जिससे इस हादसे में दोनो वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गए। हादसा होने के बाद मथुरा बरेली हाइवे पर जाम लग गया। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची। और पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनो वाहनों को सड़क किनारे कराया। और जाम को खुलवाया।