कासगंज: पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पंचायत सहायक एकता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पंचायत सहायक सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 4 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के जरिए पंचायत सहायकों ने मांग की कि पंचायत सहायकों का मानदेय राजस्थान सरकार के बराबर किया जाए, ग्राम निधि से हटकर राज्य पोषित से हो सहित अन्य मांग की।