मड़ावरा: मड़ावरा के रोहिणी बांध में श्रद्धालुओं ने नम आँखों से दुर्गा प्रतिमाओं का किया विसर्जन
मड़ावरा के रोहिणी बांध में आज मंगलवार को सुवह 10 बजे से शाम करीब 7 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा नम आखों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां का पूजन करके आरती उतारी पश्चात शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं को रोहिणी बांध में विसर्जित किया। इस दौरान कबराटा बाली माता मन्दिर के पास प्रसाद वितरण किया गया।